अधिकतर पूछे गये प्रश्न
- क्या Dot TK के पास WHOIS डेटाबेस है ?
- मै Dot TK से कितनी गोपनीयता की अपेक्षा कर सकता हूँ?
- आपके पास भुगतान करने के और क्या माध्यम हैं?
- रजिस्ट्रेशन क्रिया के दौरान मेरा क्रेडिट कार्ड क्यों वंचित अथवा खारिज हो रहा है?
- .TK का आरंभिक रजिस्ट्रेशन काल कब तक मान्य रहेगा ?
- क्या मुझे पूरे दो (2) साल का रजिस्ट्रेशन भुगतान करना पडेगा?
- दूसरे साल के बाद क्या होगा ?
- क्या मुझे चालान अथवा रसीद मिलेगी ?
- मै अपने अकाउंट की स्थिति का पता कैसे कर सकता हूँ?
- क्या मै रजिस्ट्रेशन रद्द कर सकता हूं?
- मै अपना डोमेन नाम कैसे सक्रीय कर सकता हूँ?
- यदि सक्रीय करने वाला लिंक काम ना करे तो क्या होगा ?
- वेब होस्टिंग सेवाओं के लिये किसे संपर्क करें?
- अपने डोमेन नाम के लिये भुगतान कैसे करें?
- मै अपना पासवर्ड कैसे बदलूं?
- यदि मै अपना पासवर्ड भूल जाऊँ तब क्या होगा ?
- मै DOT TK मे प्रवेश नही कर पा रहा हूँ
- Dot TK DNS Service: किसके लिये?
- क्या मै अपना जमा किया गया URL बदल सकता हूँ?
- यदि मैंने भूल कर दी अपना मौलिक URL टाइप करने मे ?
- क्या मेरा डोमेन निष्क्रिय हो सकता है?
- क्या आप और जानकारी चाहते हैं?
1. क्या Dot TK के पास WHOIS डेटाबेस है ?
हाँ. WHOIS जानकारी सारे डोमेन नाम के लिये उपलब्ध है परंतु, यह सिर्फ भुगतान वाले डोमेन नाम की ही व्यक्तिगत जानकारी देता है.क्योकि Dot TK Privacy Policy के अनुसार मुफ्त डोमेन नाम के उपभोक्ता की जानकारी की रक्षा की जाती है, इसलिये इन डोमेन्स की व्यक्तिगत जानकारी नही दिखायी जाती है.
2. मै Dot TK से कितनी गोपनीयता की अपेक्षा कर सकता हूँ?
आप आदर के साथ अपनी गोपनीयता की रक्षा की उम्मीद कर सकते है. पर इन सुसज्जित वचनों को छोडते है और आप पढ सकते है सीधे हमारी Dot TK Privacy Policy.
3. आपके पास भुगतान करने के और क्या माध्यम हैं?
अभी आप किसी भी प्रकार के क्रेडिट कार्ड (VISA, MasterCard, American Express, Discover and JCB)से, PayPal से या फिर बैंक वायर/भुगतान, से भुगतान कर सकते है. यदि आप अमरीका मे रहते है तो आप check या money order से भी भुगतान कर सकते है. यूनाईटेड किंग्डम के निवासी भी cheque द्वारा भुगतान कर सकते है.
4. रजिस्ट्रेशन क्रिया के दौरान मेरा क्रेडिट कार्ड क्यों वंचित अथवा खारिज हो रहा है?
इस जानकारी के लिये कि आप का क्रेडिट कार्ड क्यों खारिज या मना हुआ, कृप्या अपने बैंक को सम्पर्क करें. इस बीच मे, हम सलाह देते है कि आप अपना डोमेन नाम दूसरे कार्ड के माध्यम से रेजिस्टर करा ले. अगर आप को तब भी समस्या होती है तो कृप्या हमे सम्पर्क करें हमारे Dot TK आधार(सपोर्ट)पेज के माध्यम से
5. .TK का आरंभिक रजिस्ट्रेशन काल कब तक मान्य रहेगा ?
जब आप को डोमेन नाम के लिये भुगतान करना हो, तो आप 2 साल से 9 साल तक के समय के लिये रेजिस्टर करा सकते है. नियत 2 साल के समय के बदले लंबे समय का विकल्प ( 3 साल के समय से शुरु होता हुआ 9 साल तक) भी रेजिस्ट्रेशन क्रिया के दौरान दिया जाता है.
6. क्या मुझे पूरे दो (2) साल का रजिस्ट्रेशन भुगतान करना पडेगा?
सारे रेजिस्ट्रेशन, न्यूनतम 2 साल से, का भुगतान उसी समय करना होगा. कुल भुगतान के रुपये ( प्रति वर्ष फीस * सालों की संख्या) रेजिस्ट्रेशन क्रिया के दौरान दिखेगें
7. दूसरे साल के बाद क्या होगा ?
सारे भुगतान वाले डोमेन नाम के पास ये अधीकार होता है कि वो अपने डोमेन नाम को एक बार मे 2 साल से 9 साल की अवधि के लिये नवीकृत करा सकते है. आप को अपने भुगतान डोमेन नाम के रेजिस्ट्रेशन काल के अंत से 60 दिन पेहले ई मेल आयेगी. यदि आप क्रेडिट् कार्ड से भुगतान करते है, तो आप अपने डोमेन नाम को स्वतः नवीकृत भी करा सकते है. ये काम आता है जब आप ये सुनिश्चित करना चाहते हो कि डोमेन अवधि की समाप्ती पर कोई आप का डोमेन न खरीद ले!
8. क्या मुझे चालान अथवा रसीद मिलेगी ?
हां. रेजिस्ट्रेशन क्रिया की समाप्ती पर आपको पुष्टिकरण ई मेल मिलेगी. ये प्रलेख आप की रसीद के तौर पर काम करेगा और इसमे लिखा होगा आपका भुगतान माध्यम, कुल रुपये और सौदे की तारीख.
9. मै अपने अकाउंट की स्थिति का पता कैसे कर सकता हूँ?
आप हमेशा My Dot TK मे जांच सकते है अपने ई मेल,पासवर्ड द्वारा वहां जाकर. आप देख सकते है आपने कितने मुफ्त और भुगतान वाले डोमेन रेजिस्टर कराये है, अपनी व्यक्तिगत जानकारी के साथ.
10. क्या मै रजिस्ट्रेशन रद्द कर सकता हूं?
हां रेजिस्ट्रेशन रद्द करना हमेशा संभव है, परंतु हमारी भुगतान वाले डोमेन रेजिस्ट्रेशन के लिये `कोई धन वापसी नही`( नो रिफंड) नीति है. एक बार जब आपने भुगतान वाले डोमेन नाम को रेजिस्टर करा लिया तो आप इसके लिये कानूनबद्ध है रेजिस्ट्रेशन की सेवा शर्तें. इसे रद्द करने के लिये, My Dot TK मे प्रवेश करें, रद्द करें पे दबाये और अनुदेश पढें.
11. मै अपना डोमेन नाम कैसे सक्रीय कर सकता हूँ?
आपका डोमेन नाम, मुफ्त हो या फिर भुगतान वाला,आपकी रेजिस्ट्रेशन क्रिया के आखिरी पग के बाद ही सक्रिय होगा. ये आखिरी पग है एक अनुरोध आपसे पुष्टिकरण ई मेल को 72 घंटों के अन्दर वापिस करने का. अगर आप ई मेल पुष्टिकरण नही करते है तो आपका डोमेन नाम रेजिस्टर नही होगा और वह दूसरों के रेजिस्टर करने के लिये खुला होगा. डोमेन नाम आपकी पुष्टिकरण स्वीकृति के बाद स्वतः सक्रिय हो जाते है. यदि आप डोमेन नाम के लिये भुगतान करते है और आप भुगतान क्रेडिट कार्ड या PayPal के माध्यम से करते है तो आप का डोमेन नाम भुगतान के तुरंत बाद ही सक्रिय हो जाता है. सिर्फ वह भुगतान डोमेन जिनका भुगतान बैंक वायर या फिर money order द्वारा हुआ है, वह् निलंबित रहते है जब तक उनका भुगतान प्राप्त नही हो जाता है तब तक.
12. यदि सक्रीय करने वाला लिंक काम ना करे तो क्या होगा ?
इसका अर्थ है कि आप की रेजिस्ट्रेशन क्रिया अभी तक सुनिश्चित नही हुई है और आपका डोमेन अभी तक रेजिस्टर नही हुआ है. कृप्या यही लिंक थोडी देर बाद दुबारा इस्तेमाल करें और अगर ये अभी भी काम ना करे तो आप जायें Dot TK आधार( सपोर्ट)पेज पर य फिर Dot TK Wiki पर.
13. वेब होस्टिंग सेवाओं के लिये किसे संपर्क करें?
क्योंकि Dot TK दुनिया के हर कोने के ग्राहकों को सेवा देता है, इसलिये हम आपको आपके पडोस मे किसी वेब होस्टिंग कंपनी के पते की जानकारी नही दे सकते. कृप्या किसी सर्च इंजन जैसे गूगल या याहू पर जाये ऐसी कंपनी के बारे मे जानने के लिये.
14. अपने डोमेन नाम के लिये भुगतान कैसे करें?
इस समय हम निम्नानुसार क्रेडिट कार्ड,बैंक वायर और चेक स्वीकार करते हैं:
- VISA
- Mastercard / Eurocard
- American Express
- Discover / Novus
- JCB
- PayPal
- Bankwire International
- Cheques (UK only)
15. मै अपना पासवर्ड कैसे बदलूं?
आप हमेशा My Dot TK खंड मे जांच सकते है अपने ई मेल और पासवर्ड का इस्तेमाल करके. आप देख सकते है आपने कितने मुफ्त और भुगतान वाले डोमेन रेजिस्टर कराये है अपनी व्यक्तिगत जानकारी के साथ, और आप अपनी प्रोफाइल या पासवर्ड भी बदल सकते है.
16. यदि मै अपना पासवर्ड भूल जाऊँ तब क्या होगा ?
अगर आप अपना पासवर्ड भूल जाते है तो आप आसानी से My Dot TK खंड मे, जो कि Dot TK मुख्य पेज मे ऊपर है, जा सकते है. कृप्या चुनें "मै अपना पासवर्ड भूल गया हूँ" बटन और अपना ई मेल पता भरिये. आपको एक ई मेल आपके पासवर्ड के साथ मिलेगी.
17. मै DOT TK मे प्रवेश नही कर पा रहा हूँ
अगर आपको निरंतर लॉग इन करने के लिये कहा जा रहा है तो आपको अपने ब्राउज़र मे कुकीज़ समर्थ करनी होगीं. अपने माइक्रोसाफ्ट इंटर्नेट एक्स्प्लोरर ब्राउज़र मे कुकीज़ समर्थ्य करने के लिये टूल्स पर जायें, फिर इंटर्नेट आप्शन्स पर जायें और चुनें इनेबल कुकीज़.
18. Dot TK DNS Service: किसके लिये?
DNS सभी TK registrants द्वारा प्रयोग किया जा सकता है.पंजीकरण के समय डिफाल्ट चुनाव URL forwarding सेवा है.आप DNS का उपयोग करना चुन सकते हैं.यदि आप DNS का उपयोग करना चाहते हैं,तो आपके पास दो विकल्प हैं:
- आप Dot TK DNS Service के उपयोग का विकल्प चुन सकते हैं,जहाँ My Dot TK के अंदर आप अपने A, MX and CNAME रिकॉर्ड स्थापना कर सकते हैं.
- आप एक बाहरी DNS उपयोग कर सकते हैं.कृपया इन विकल्पों के लिए अपने इंटरनेट या होस्टिंग प्रदाता से परामर्श करें.
कृपया ध्यान दें:अपने डोमेन नाम के साथ DNS सेटिंग्स को बदलने के समये सावधान रहो. गलत सेटिंग्स का सीधा परिणाम, इंटरनेट पर अपने डोमेन नाम कि unavailability में देखेगा.यदि आप DNS सेटिंग्स को बदलते हैं, इस बदली हुइ सेटिंग को दुनिया भर में, हल करने में 15 मिनट तक लग सकते हें.
19. क्या मै अपना जमा किया गया URL बदल सकता हूँ?
हां, आप हमेशा My Dot TK मे जांच सकते है, अपने ई मेल पते और पासवर्ड का इस्तेमाल करके.आप देख सकते है आपने कितने मुफ्त और भुगतान डोमेन रेजिस्टर कराये है, अपनी व्यक्तिगत जानकारी के साथ, और आप अपना URL भी बदल सकते है.
20. यदि मैंने भूल कर दी अपना मौलिक URL टाइप करने मे ?
आप हमेशा My Dot TK मे जांच सकते है, अपने ई मेल पते और पासवर्ड का इस्तेमाल करके. आप अपना जमा किया हुआ URL बदलने के लिये स्वतंत्र है. सारे बद्लाव 10-15 मिनट के अंदर सक्रिय हो जायेगें.
21. क्या मेरा डोमेन निष्क्रिय हो सकता है?
हां, मुफ्त डोमेन नाम आपको कानूनी रेजिस्टर कर्ता के अधिकार नही देता. Dot TK आपको अपने चुने हुए Dot TK डोमेन नाम के इस्तेमाल की तब तक स्वीकृती देता है जब तक प्रती 90 दिन पर उसमे कोई क्रिया होती रहती है. क्रिया मे आपकी Dot TK वेबसाईट पर प्रवेश आवश्यक है. आपका रेजिस्ट्रेशन रद्द कर दिया जायेगा अगर आपकी वेबसाईट एक लंबे समय तक शिथिल रही, या फिर विषय आपत्तीजनक है/अपलोड नही हो रहा है या फिर आपकी वेबसाईट पर 90 दिन के अंतराल मे 25 से अधिक लोग नही आये. इसका परिणाम यह होगा कि आपका रेजिस्ट्रेशन रद्द हो जायेगा. आपका डोमेन नाम तब दूसरे रेजिस्टर कर्ता के लिये मुफ्त या फिर भुगतान रेजिस्ट्रेशन क्रिया के लिये स्वतः प्राप्य हो जायेगा.
अगर आपका भुगतान वाला डोमेन नाम है और आप हमारी भुगतान वाले डोमेन नाम की सेवा शर्तों का हमारे मत अनुसार आदर नही करते, और आप अपनी Dot TK वेबसाईट का इस्तेमाल किसी गैर कानूनी काम के लिये करते है, जिसमे शामिल है परंतु सीमित नही है,बाल अश्लीलता, बाल उत्पीडन, घृणा, कट्टरता या हिंसा फैलाना लोगों या समूह के जात,पात, वर्ग, श्रेणीं, लैंगिक रुझान या और किसी अपरिवर्तनशील विषेशता के प्रती, ई मेल सेवा की चोरी या फिर अप्रार्थित ढेर ई मेल या फिर अप्रार्थित ढेर ई मेल के जवाब के पते के रूप मे या फिर हमारी रद्दी मेल (स्पैम)नीति के उल्लंघन या फिर मुफ्त सर्च इंजन सेवा के दुरुपयोग के कारण, हमारे पास अधिकार है कि हम आपका डोमेन निष्क्रिय कर दें.
22. क्या आप और जानकारी चाहते हैं?
अगर आपका अभी भी कोई ज्वलंत सवाल है तो आप हमारे Dot TK आधार (सपोर्ट)पेज पर जा सकते है या फिर Dot TK Wiki जांच सकते है.
